फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand BJP: विधानमंडल दल की बैठक, दूसरे दिन के लिए फ्लोर मैनेजमेंट की बनीं रणनीति

Mon, 05 Feb 2024 02:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमे यूसीसी पर रणनीति बन रही है। वहीं विपक्ष यूसीसी को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में मंगलवार को होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति बनीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सदस्यों का आह्वान किया कि वे समान नागरिक संहिता के पक्ष में अपने विषय सदन में रखें। बैठक में यूसीसी पर विपक्ष के हमलों पर सरकार ने तर्कों के साथ जवाब देने का फैसला किया है विधानमंडल भवन में एक सभागार में विधायक मंडल दल की बैठक का संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संचालन किया।

ये भी पढ़ें....भावुक हुआ सदन: उत्तराखंड विधानसभा सत्र का पहला दिन, अपनों को खोने का दिखा गम...सीएम ने एक-एक की बताई खासियत

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व पार्टी के अधिकांश सदस्य उपस्थित थे। बैठक को मुख्यमंत्री धामी ने संबोधित किया। सभी मंत्रियों से पूरे होमवर्क के साथ सदन में आने की अपेक्षा की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें