फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मानसिक संतुलन खो चुके हैं भाजपा नेता’

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शहीद स्थल पर उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

आप पार्टी के शहर अध्यक्ष सुधीर डोभाल ने कहा भाजपा नेता प्रभाकर उनियाल के बयान की आप पार्टी घोर विरोध करती है। कहा कि भाजपा शासन, प्रशासन चलाने में पहले ही नाकाम साबित हो चुकी है। साढे़ चार साल में तीन मुख्यमंत्री देने वाली पार्टी से प्रदेश की जनता त्रस्त है। प्रदेश में महंगी बिजली, महंगी परिवहन सेवा से लोग परेशान हैं, लेकिन भाजपा नेता गलत बयानबाजी कर जनता का ध्यान बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दाम से जनता बेहाल है।
कहा कि आप पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाएगी। इस दौरान सुमित दयाल, सुनील सिंह, दीपेन्द्र भंडारी, शबाना खान, श्याम बोरा, कमला थापा, रवि कारगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें