फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा थप्पड़: सिपाही ने उठाया भाजपा नेता के बेटे पर हाथ, कमल ने दे दी जान; पुलिस बोली- नशेड़ी था

Sat, 28 Jun 2025 04:38 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/कालाढूंगी।

सार

बताया कि जहर खाने से पहले कमल ने अपनी मां को फोन कर मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
मृतक कमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित कोटाबाग में भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी के एक सिपाही की पिटाई से क्षुब्ध होकर उसने जानलेवा कदम उठा लिया। हालांकि कालाढूंगी थाना पुलिस ने पिटाई की बात से इन्कार किया है।

विज्ञापन

कमल को चुभ गया सिपाही का हाथ उठाना 
सयात गांव के रहने वाले भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विशन नगरकोटी मंडल महामंत्री और बीडीसी सदस्य भी रहे हैं। बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका पुत्र कमल (31) बाइक से जा रहा था। तभी चौकी के एक सिपाही ने उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान सिपाही ने उसे थप्पड़ मारा और अभद्रता की, यह बात कमल को चुभ गई। उसने कोटाबाग के बाजार में जहर खा लिया। 

जहर खाने के बाद कमल ने मां को किया था फोन
पता चलने पर वह उसे लेकर बेस अस्पताल गए, वहां से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया कि जहर खाने से पहले कमल ने अपनी मां को फोन कर मामले की जानकारी दी थी।

ठेकेदारी करता था कमल
विशन ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी जाएगी। कमल पिता के साथ ही ठेकेदारी का काम करता था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बड़ा भाई आर्मी में है।
 
विज्ञापन

पुलिस बोली- नशेड़ी था कमल
मामले में कालाढूंगी के थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि युवक के जहर खाने की जानकारी मिली है। उसके नशेड़ी होने का पता चला है। पुलिस कांस्टेबल की ओर से मारपीट जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें