फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरडी मंत्री निशंक और हरक सिंह रावत पर वाद दायर करेंगे भाजपा नेता जुगरान, लगाए आरोप

Sun, 05 Jan 2020 01:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भाजपा नेता ने लगाया हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप
  • कहा, आदेश के बावजूद आयुष कॉलेज नहीं कर रहे बढ़ी हुई फीस वापस 
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि अगर निजी आयुष कॉलेज तीन हफ्ते के भीतर छात्रों की बढ़ी हुई वापस नहीं करते तो वे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के खिलाफ हाईकोर्ट में वाद दायर करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा नेता एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष जुगरान ने शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद निजी आयुष कॉलेज छात्रों से ली गई बढ़ी हुई फीस की राशि नहीं लौटा रहे हैं। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने भी फैसला छात्र-छात्राओं के पक्ष में दिया है। फीस वापसी के लिए छात्र एक साल से भटक रहे हैं।

लेकिन, नए सत्र के लिए भी उनसे बढ़ी हुई फीस जमा करने को कहा जा रहा है। जुगरान ने कहा कि केंद्रीय एचआरडी मिनिस्टर डॉ. निशंक और प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के भी निजी आयुष कॉलेज हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों मंत्री जिनके खुद के भी कॉलेज हैं, वे हाईकोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए वे सबसे पहले दोनों मंत्रियों के खिलाफ हाईकोर्ट में वाद दायर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें