फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस से उतर रहे मासूम की टैंपो से कुचलकर दर्दनाक मौत, लोगों ने किया चक्काजाम

Fri, 28 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
हल्द्वानी में बनभूलपुरा थाने के पास तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहे छह साल के मासूम को टेंपो ने कुचल दिया।
विज्ञापन


उसकी मौत से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने जगह-जगह चक्का जाम कर दिया। कुछ लोग टेंपो चालक को मारने के लिए थाने में घुस गए तो कुछ ने गौला पुल के पास एक पिकअप में तोड़फोड़ की कोशिश की। इस पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। बाद में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टेंपो सीज कर दिया। 

 लाइन नंबर 14 में रहने वाले भाजपा नेता मजहर नईम नवाब का छह साल का भतीजा इमाद निर्मला कांवेंट स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे वह बस से बनभूलपुरा थाने के पास तिराहे पर उतरा।
विज्ञापन


बस का परिचालक उसे सड़क पार रहा था अचानक तेज रफ्तार में आए टेंपो ने टक्कर मारी तो इमाद परिचालक के हाथ से छूट गया और टेंपो के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन

तोड़फोड़ के बाद पुल‌िस ने भांजी लाठ‌ियां

accident
लोग घायल बच्चे को भोटिया पड़ाव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही बनभूलपुरा के लोग भड़क गए।

गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए चोरगलिया रोड जाम कर टेंपो में तोड़फोड़ की कोशिश की। कुछ देर बाद मासूम के चाचा अख्तर नईम के साथ भीड़ चालक को पीटने के लिए बनभूलपुरा थाने में घुस गई लेकिन वहां चालक नहीं मिला।

पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर हटाया। इतने पर भी लोग शांत नहीं हुए। उन्होंने ऑटो स्टैंड हटाने की मांग को लेकर गौला पुल के पास चक्काजाम कर दिया।

भीड़ ने एक पिकअप को तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां भांज दी। इससे चक्काजाम कर रहे लोग भाग खड़े हुए। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। 

मासूम की मौत दुखद है। लोगों की शिकायत के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नाबालिगों के टेंपो चलाने पर रोक लगाई जाएगी। दुर्घटना के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। 
-जन्मेजय खंडूरी एसएसपी नैनताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें