फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता #मीटू प्रकरण: पुलिस ने दर्ज किया पीड़िता का बयान

Wed, 09 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
संजय कुमार - फोटो : facebook
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ लज्जा भंग करने के आरोप लगाने वाली महिला ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए। अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता के बयान अभी पूरे नहीं हुए हैं, लिहाजा उन्हें बुधवार को भी बुलाया गया है। बयान पूरे होने के बाद ही संजय कुमार को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर संजय कुमार के खिलाफ शनिवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को विवेचना अधिकारी ज्योति चौहान ने पीड़िता के बयान (सीआरपीसी 161 के तहत) दर्ज किए। विवेचना का पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सुयाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी पीड़िता के पूरे बयान दर्ज नहीं हुए हैं। इसके लिए उन्हें बुधवार को भी थाने बुलाया गया है।

मंगलवार को दर्ज कराए गए बयानों में पीड़िता ने एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की। हालांकि, जब पूरे बयान होंगे इसके बाद उनकी पुष्टि के लिए मजिस्ट्रेटी बयान (सीआरपीसी 164 के तहत) दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद ही संजय कुमार को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि जांच गंभीरता से की जा रही है। लगातार इसका अवलोकन भी किया जा रहा है और इसकी अपडेट एसएसपी को दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें