फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी सी बात पर आपा खो बैठा भाजपा नेता, स्कूल बस चालक की कनपटी पर तान दी रिवाल्वर

Tue, 31 Jul 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन
gun
विज्ञापन

 भाजपा नेता ने बेटे के स्कूल बस चालक की कनपटी पर लाइसेंसी रिवाल्वर सटा दी और जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि इससे पहले भी वह जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता के बेटे समेत कई लोगों को धमका चुका है। फेरूपुर गांव के भाजपा नेता का बेटा जगजीतपुर स्थित स्कूल में पढ़ता है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर स्कूल बस में बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर बस चालक ने बच्चों को फटकार लगाकर कर
विज्ञापन


माहौल शांत करा दिया। चालक बस से स्कूली बच्चों को फेरूपुर में उतारकर आगे धनपुरा में बच्चों को छोड़ने चला गया।  आरोप है कि भाजपा नेता के बेटे ने परिजनों को जानकारी दी, जिस पर भाजपा नेता आपा खो बैठा। रास्ते में बस को रुकवाकर चालक को नीचे उतार लिया और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर सटाकर धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से गुहार
विज्ञापन

लगाई है। हालांकि देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास चलता रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें