स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल पिता-पुत्री को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात अशोक की मौत हो गई। कोमल की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिवार में उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्री के अलावा दो छोटे भाई रविभूषण और राजकुमार है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उनके निधन पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, मोहन बिष्ट, मंजीत सिंह, राजकुमार सुधा आदि ने शोक जताया
ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर अधेड़ की मौत
काशीपुर में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार देर शाम दढ़ियाल रोड पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर ट्राली के पिछले पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।