शुक्रवार रात 12 बजे तक वह आवास-विकास मोड़ स्थित चुनाव कार्यालय पर देखा गया। रात करीब डेढ़ बजे वह घर पहुंचा और दोमंजिले में अपने कमरे में चला गया। रात में उसने अपने चाचा उपदेश से भी बात की और अगली सुबह अपने पैतृक गांव रामनगर खागूवाला (ठाकुरद्वारा) जाने की बात कही।
रात करीब तीन बजे उसकी भाभी प्रियंका बेटी को शौच कराने के लिए दोमंजिले में गई तो आशु के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और उसका शव पंखे से लटका था। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर टांडा चौकी पर तैनात एसआई नितिन बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे आशीष के शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है।