भाजपा के वरिष्ठ नेता, योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भारत सिंह रावत के निधन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
स्व. भारत सिंह रावत के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रताप, नैनीडांडा ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल, जिला पंचायत सदस्य नीलम मैंदोलिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल कंडारी, महामंत्री ललित पटवाल, सुरेंद्र प्रताप, एमडी रावत, संजय गौड, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी, मनीष सुंद्रियाल, पृथ्वीपाल पर्णवाल, हरीश रावत, नरेंद्र शर्मा, सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्व. भारत सिंह रावत लगातार 5 बार लैंसडौन क्षेत्र से विधायक रहे। क्षेत्र के लोगों में वे सदैव लोकप्रिय रहे।
उधर, उत्तराखंड नशाबंदी परिषद कोटद्वार ने स्व. रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। परिषद की ओर से आयोजित शोकसभा में एडवोकेट जगमोहन प्रसाद भारद्वाज, जयेंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र भारद्वाज, विष्णु प्रसाद गौड़, सुरेंद्र लाल आर्य, नंदलाल धनगर, प्रकाश चंद्र कोठारी, मनोज नैथानी, देवेंद्र नैथानी आदि मौजूद रहे।