फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: लॉकडाउन में दुकान का ताला खोला तो भाजपा नेता ने किरायेदार और उसके दामाद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 07 Jun 2020 01:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • किराये पर दी दुकान पर जड़ दिया था ताला, किरायादार पहुंचा था खोलने
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में लॉकडाउन के दौरान किराये पर दी दुकान पर भाजपा के एक नेता ने अपना ताला जड़ दिया था। अब ताला खोलने पहुंचे किराएदार और उसके दामाद को भाजपा नेता व उसके समर्थकों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस को देखकर समर्थक भाग खड़े हुए। इधर, भाजपा नेता को हवालात में डालकर उसका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना मध्य हरिद्वार की खन्ना नगर कालोनी की है। विवेक विहार निवासी भाजपा नेता आशीष चौधरी ने खन्ना नगर कालोनी में एक भवन कुछ माह पूर्व खरीदा था। उस भवन के निचले हिस्से में बनी दुकान पर अशोक कुमार पाल निवासी आदर्श नगर किरायेदार थे। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान भाजपा नेता ने दबंगई दिखाते हुए दुकान में किरायेदार के ताले तोड़कर अपने ताले जड़ दिए थे।

विज्ञापन

शनिवार को अशोक पाल अपने दामाद सौरभ के साथ जब ताला खोलने पहुंचे तो भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उन पर हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर भाजपा नेता के समर्थक भाग खड़े हुए।

इधर भाजपा नेता पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसे कोतवाली लाकर पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आशीष चौधरी पुत्र रामधन सिंह का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। आशीष चौधरी के समर्थन में कई भाजपा नेता भी कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें