फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को 'महंगे' पड़े हरीश रावत के आम, पार्टी नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Tue, 10 Jul 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
mango party
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पानी पी-पी कर कोसने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत की ‘आम पार्टी’ में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का जाना संगठन के कई नेताओं को नहीं सुहाया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट तो मीडिया कर्मियों से यहां तक कह गए कि ‘हरीश रावत हमारे प्रधानमंत्री को गाली दें, हमारी सरकार को गरियाएं और हम उनके आगे हा-हा, ही-ही करते रहें, ये हमसे तो बिल्कुल भी नहीं होता है।’ 

विज्ञापन


यह अलग बात है कि  ‘अमर उजाला’ ने जब इस बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उन्होंने मजाकिया लहजे में ऐसा कहा।  उन्होंने अमर उजाला से कहा कि आम पार्टी में जाने में कोई बुराई नहीं। यह हमारे मुख्यमंत्री के शिष्टाचार की उदारता है। उनका कहने का आशय यही था कि हमारे प्रधानमंत्री को गरियाने वाले हरीश रावत के आम हमें नहीं खाने। 

दरअसल, हरीश रावत की ‘आम पार्टी’ के बारे में टीवी चैनलों को दी गई अपनी प्रतिक्रिया में भट्ट ने कहा कि ‘मैं मुख्यमंत्री जी के मन की बात नहीं जान सकता। हमारा हरीश रावत जी से सैद्धांतिक मतभेद आज भी उतना ही है, जितना पहले था।
विज्ञापन


वह हमारे प्रधानमंत्री को गाली दें, हमारी सरकार को गरियाएं और हम उनके आगे हा-हा, ही-ही कहते रहें, ये हमसे तो बिल्कुल नहीं होता है। निमंत्रण आएंगे। उनमें जाएंगे भी। लेकिन सिद्धांतों पर कोई समझौता नहीं है।’ हरीश रावत को लेकर भट्ट की यह प्रतिक्रिया अनायास नहीं है। दरअसल, चार जुलाई को हरीश रावत के साथ साझे मंच से जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने नमामि गंगे पर प्रधानमंत्री और रिस्पना पर मुख्यमंत्री की आलोचना की थी। इसे रावत की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा माना गया था।  

विज्ञापन

मुझे बुलाया होता तो भी नहीं जाता: डॉ. हरक

harak singh rawat
पूर्व सीएम हरीश की आम पार्टी पर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि यदि उन्हें बुलाया जाता तो भी वह नहीं जाते, क्योंकि उनके घर में बहुत आम हैं।

सीएम के आम पार्टी में शिरकत करने पर उन्होंने कहा कि यह उनका नितांत निजी मामला है। जहां तक उनका सवाल है तो हरीश रावत से उनके जो सैद्धांतिक मतभेद हैं, वह अपनी जगह कायम हैं।

उन्होंने कहा कि उनके जन विरोधी फैसलों के विरोध में जब हमने बगावत की, तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए जो टिप्पणियां कीं थीं, उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। लेकिन न तो उनकी सरकार बनी और न वह चुनाव जीत पाए। ‘बेचारा’ शब्द उन जैसे लोगों के लिए ही बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें