फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के लिए सभी तरह के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही भाजपा : नवप्रभात

विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पर्यवेक्षक बीएम संदीप का का स्वागत करते पूर्व कैबिनेट मंत्री नव
विज्ञापन
हरबर्टपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष विपुल जैन, पीसीसी सदस्य संजय जैन, पीसीसी सचिव विकास शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश नेगी, जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर समेत 12 लोगों ने पछवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए सभी तरह के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है। वह वोट चोरी करने से भी गुरेज नहीं कर रही है। भाजपा का जनता से कोई लेना देना नहीं है। उसके नेताओं को बस सत्ता पर काबिज होना है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खुलासे और राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए अभियान से भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हुआ है। यही जन आंदोलन भाजपा की सत्ता से विदाई का प्रमुख कारण बनेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और पर्यवेक्षक बीएम संदीप ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता ऐसे नेता को आगे लाने का काम करें जो धरातल पर काम करते हैं। जो लोग संगठन को कमजोर करने और हराने का काम करते हैं उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी का संदेश है कि कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने और धरातल पर कार्य करने वाले को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाए। इस दौरान विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र पोखरियाल, नवीन जोशी, मानवेंद्र सिंह जोशी, नगर पालिकाध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, सलमान, विनय जायसवाल, भाष्कर चुग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें