फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विकासनगर मुख्य बाजार में सीसीए के समर्थन में रैली निकालते विधायक मुन्ना सिंह चौहान व भाजपाई। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकासनगर मुख्य बाजार में जागरूकता रैली निकाली। बाबूगढ़ चुंगी से शुरू हुई यह रैली डाकपत्थर तिराहे पर पहुंच संपन्न हुई। रैली के दौरान लोगों ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को एक्ट के बारे में फैली अफवाहों और भ्रांतियों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली की अगुवानी क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक्ट के बारे में गलत अफवाह फैला देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। एक्ट का देश में रहने वाले नागरिकों के हितों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह एक्ट दूसरे देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। कहा कि एक्ट के निर्माण की कवायद भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस शासनकाल में शुरू हुई थी। रैली सहारनपुर बस स्टैंड, गुरुद्वारा गली, पहाड़ी गली, सिनेमा गली, अस्पताल रोड, एक्सचेंज रोड होते हुए डाकपत्थर तिराहे तक पहुंची।
रैली में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रवीण बंसल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेणू, मुकेश शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरबर्टपुर धनदेश उनियाल, अमरजीत सिंह राजू, गौरव चावला, दिनेश कौशिक, अनुज गुलेरिया, जीवन भट्ट, सुबीर दास, अरुण मित्तल, हरफूूल महावर, प्रदीप सोनी, अमित डबराल, सूरत सिंह चौहान, राकेश जॉन, विरेंद्र बॉबी, सुरेंद्र चौहान, नीरज कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर, अनिल जैन, शीशपाल, जितेंद्र सिंह, प्रेमचंद्र जैन, सविता ध्यानी, जयंती पटवाल, रमेश पुंडीर, राजकुमारी फरासी, बीना डोभाल, अशोक चंडोक, मधु ठाकुर, रचिता ठाकुर, सुमन कासव, विनोद कश्यप, कृष्णा तोमर, छेदीराम भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पत्र बांटकर लोगों को किया जागरूक
सेलाकुई। ग्राम सभा अटकफार्म के मजरा तेलपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण के नेतृत्व में एक्ट के समर्थन में लोगों को पत्र बांटे। इस अवसर पर तारा चंद, हरीश चौहान, भूपेंद्र नेगी, नत्थी रावत, महावीर नेगी, तीरथ सिंह चौहान, संजय रावत, राम सिंह, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें