चकराता। भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण ने 18 और 19 मई को चकराता विधानसभा क्षेत्र के होटल उत्तरायण में होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला की तैयारियों पर बृहस्पतिवार को बैठक की। बैठक जिला अध्यक्ष मीता सिंह की अध्यक्षता में पुरोड़ी स्थित होटल में हुई। इसमें कार्यशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला महामंत्री और प्रशिक्षण संयोजक यशपाल सिंह नेगी उपस्थित थे। प्रदेश महामंत्री जनजातीय मोर्चा भारत सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा और प्रदेश कोषाध्यक्ष जनजातीय मोर्चा दिनेश तोमर भी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष प्रवीण चौहान, प्रदीप वर्मा और मोनिका अग्रवाल ने बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। इस दौरान जिला सोशल नेगी, संयोजक प्रशांत नेगी आदि उपस्थित रहे।