फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा, भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के साथ कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरे

Wed, 10 Aug 2022 04:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और मेयर अनीता ममगाईं ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हल्द्वानी से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू की।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा यात्रा और भारत जोड़ो यात्रा निकालते भाजपा व कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर दिया है। वहीं आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेशभर में शुरू हो गई। भाजता का यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। समिति 11 अगस्त तक देश भक्ति भावना प्रचारित करने व वातावरण बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालना, प्रमुख स्थानों में होर्डिंग लगाने का काम करेगी।

विज्ञापन


13 अगस्त तक ‘रघुपति राघव राजाराम, भजन, वंदे मातरम’ पूर्ण गीत के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक 20 लाख  से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आयोजन शामिल है।  बुधवार को ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और मेयर अनीता ममगाईं ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।

संतों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर निगम कर्मचारी, तहसील कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और स्कूली छात्रों ने भरत मंदिर से त्रिवेणी घाट पर हर घर तिरंगा रैली निकाली। शहर के विभिन्न स्थानों पर हुआ भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा का व्यापारी और सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


वहीं आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अगस्त क्रांति दिवस पर मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेशभर में शुरू की थी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान से यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कर्णप्रयाग में आयोजित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। आज बुधवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्वराज आश्रम हल्द्वानी से शुरू हुई यात्रा में प्रतिभाग किया।
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics: कैबिनेट मंत्री के इस बयान ने बढ़ाई हलचल, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं के बीच आज बैठक

विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार की ग्रमीण विधानसभा क्षेत्र से, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चकराता विधानसभा के त्यूनी से, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ऋषिकेश, पूर्व मंत्री नवप्रभात ने विकासनगर स्थित तिलक भवन, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र और यात्रा के मुख्य प्रदेश संयोजक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने अल्मोड़ा के जैंती सालम स्थित शहीद स्थल से यात्रा का शुभारंभ किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें