फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : लालचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। रोजगार, महंगाई, किसान, मजदूर का हर मसले पर भाजपा सरकार असफल रही है। सरकारी परियोजनाओं और संपत्तियों को निजी हाथों में देकर कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

लालचंद शर्मा शनिवार को प्रेमनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चमोली की आपदा में उत्तराखंड राज्य सहित कई अन्य प्रदेशों के लोग हताहत व प्रभावित हुए हैं। अपनेे परिजनों के जीवित अथवा मृत शरीर की खोज में काफी लोग वहां पहुंचे हैं। इन लोगों के ठहरने, खाने-पीने आदि की कोई व्यवस्था स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। ऐसे में वे लोग कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। बैठक में जगदीश धीमान, महेंद्र, अशोक वर्मा, अमित आर्या, महेश शर्मा, अनिल ग्रोवर, राजीव पुंज, राजेश बाली, मोहित ग्रोवर, आशीष देसाई, दीवान बिष्ट, हरपाल सिंह, संजय शर्मा, गुरबख्श सिंह, राहुल तलवार आदि उपस्थित रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें