फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दस्तक देने वाले खानपुर विधायक 'चैंपियन' को भाजपा ने दिया नोटिस

Sun, 18 Feb 2018 08:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : SELF
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली दरबार में दस्तक देने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन उन्हें भाव नहीं मिले। दून यूनिवर्सिटी तल्खियों की गवाह बनी, जहां पर सीएम से मिलने के लिए चैंपियन मंच पर ही जा चढे़। सीएम उनकी अनदेखी करके सीधे आगे निकल गए।

चैंपियन ने दावा किया कि शाम को सीएम ने उनसे मुलाकात करने के लिए कहा है, लेकिन सीएम कार्यालय ने ऐसी किसी बातचीत से इनकार किया। इन स्थितियों के बीच, भाजपा लगातार चौथे दिन चैंपियन पर कार्रवाई के संबंध में अपने हाथ नहीं खोल पाई। हालांकि पार्टी ने साफ किया है कि वह शनिवार को इस संबंध में निर्णय ले लेगी।
विज्ञापन

अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा की राजनीति में उबाल

kunwar pranav champion - फोटो : AmarUjala
चैंपियन की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा की राजनीति में उबाल है। त्रिवेंद्र सरकार का एक साल का कार्यकाल अगले महीने पूरा होने जा रहा है। इससे पहले ही भाजपा में हलचल मची हुई है। पहले चाय पार्टी और फिर चैंपियन की दिल्ली में दस्तक को भाजपा में बह रही असंतोष की बयार बताया जा रहा है।

इन स्थितियों के बीच, हर तरफ से पड़ रहे दबाव ने चैंपियन के स्वर धीमे कर दिए हैं। शुक्रवार को सीएम से मिलने चैंपियन दून यूनिवर्सिटी पहुंच गए, जहां बजट पर रायशुमारी का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम जैसे ही खत्म होने को हुआ, चैंपियन सीधे मंच पर चढ़ गए, लेकिन सीएम ने उनकी ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया और मंच से नीचे उतर गए।

इसके बाद, चैंपियन सीएम के पीछे-पीछे हो लिए। एक जगह उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने सीएम के कान में कुछ कहा, इस पर उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला। बाद में मीडिया से बातचीत में चैंपियन ने यह जानकारी दी कि सीएम ने उन्हें शाम को बैठकर बात करने के लिए कहा है, लेकिन सीएम के मीडिया कॉर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत ने साफ किया कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण सीएम ने शाम को किसी के साथ मुलाकात का कार्यक्रम नहीं दिया।
विज्ञापन

त्रिवेंद्र बडे़, धन सिंह छोटे भाई: चैंपियन

त्रिवेंद्र सिंह रावत
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ‘अर्जुन’ की संज्ञा देते हुए चैंपियन ने अमित शाह से ‘श्रीकृष्ण’ बनने की गुजारिश की थी, ताकि मार्गदर्शन हो सके। शुक्रवार को चैंपियन ने कहा-त्रिवेंद्र सिंह रावत जी उनके बडे़ भाई हैं।

दुग्ध मंत्री डॉ.धन सिंह रावत को उन्होंने अपना छोटा भाई बताया। उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि किसी के प्रति नाराजगी नहीं है। परिवार में ऐसा चलता रहता है। उन्होंने मीडिया से कहा कि वह घर की बात को सड़क पर न उछाले। 

भाजपा आज करेगी चैंपियन पर फैसला
चैंपियन प्रकरण की संगठनात्मक स्तर पर जांच कर रहे पदाधिकारियों ने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है। शनिवार को इस संबंध में फैसला कर लिया जाएगा। चैंपियन को नोटिस मिलेगा या नहीं, यह स्थिति शनिवार को पूरी तरह साफ होने जा रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार, उन्होंने प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल और अन्य पदाधिकारियों के क्लिपिंग और अन्य सामग्री के परीक्षण के लिए कहा था। यह काम लगभग पूरा हो गया है। शनिवार को इसके आधार पर नोटिस का निर्णय लिया जाएगा। इधर, चैंपियन का कहना है कि उन्हें नोटिस मिलेगा, तो वह इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें