फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कमीशनखोरी पर भाजपा नेता और पूर्व सीएम रावत का बयान हुआ वायरल, बोले- यह कहने में कोई हिचक नहीं

Sun, 13 Nov 2022 09:21 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूपी और उत्तराखंड सरकार को लेकर दिए अपने बयान पर तीरथ सिंह रावत का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की कोई हिचक नहीं है। 
विज्ञापन
सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का भ्रष्टाचार को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि उत्तरप्रदेश से अलग होने के बाद उत्तराखंड में कमीशनखोरी जीरो पर होनी चाहिए थी, लेकिन यह और ज्यादा हो गई।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बहुत जगह बताते हैं कि कहीं भी बिना कमीशन कुछ नहीं होता। मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं होती है कि जब हम उत्तरप्रदेश में थे, तब वहां 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। अलग होने के बाद हमको कमीशनखोरी छोड़कर जीरो पर आना चाहिए था, उत्तराखंड में भी 20 प्रतिशत कमीशनखोरी  शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें...Dehradun : हरीश रावत ने कहा- उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए आगे आए सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता। यह मानसिकता है। इसे ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों में यह भाव नहीं आएगा कि यह मेरा प्रदेश है, मेरा परिवार है तब तक कमीशनखोरी दूर नहीं होगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें