फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः भाजपा में गुटबाजी चरम पर, कांग्रेस के घोड़े पर इस मंत्री की नजर

Fri, 19 Jan 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala /file photo
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की गुटबाजी अब चरम पर पहुंचने लगी है।

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की नजर कांग्रेस के मेयर पद के घोडे़ पर हैं। उत्तरी हरिद्वार के बड़े कांग्रेसी आश्रम में मंगलवार की रात हुई गहरी राजनीतिक बैठक तथा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आयुर्वेद मेडिकल कालेज में हुई बैठक की चर्चा से कांग्रेस व भाजपा की सियासत तेज हो गई है।

भाजपा की रामलीला भवन से शुरू हुई बैठकों का दौर अब काफी आगे बढ़ चुका है। भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी अब खुलकर मेयर के लिए दावा ठोकने लगे हैं। निशंक खेमे से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदिग्न भी काफी सक्रिय हो गए हैं। इनके बीच कांग्रेस का एक दिग्गज फसा हुआ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

भाजपा की इन पांच महिलाओं की सक्रियता

bjp shimla
इन तीनों में से किसी एक को टिकट मिलने की स्थिति में दलों की सीमा लांघकर तीनों एक हो जाएंगे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की सियासत है यह कि कांग्रेस से ऐसा नाम आए जिससे भाजपा को अधिक हाथ-पांव न मारने पड़े और नगर निगम बोर्ड पर फिर से भाजपा का कब्जा हो जाए।

उनसे इतर राजनीति करने वाले भाजपाईयों को डर है तो बस इस बात का कि मंत्री अंतिम रूप से मेयर का पद आरक्षित करने की चाल चलकर सभी के मनसूबों पर पानी न फेर दें। गुटबाजी कर रहे भाजपाईयों तक यह संदेश भी पहुंचा दिया गया है कि मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित हो सकती है।

इनदिनों भाजपा की पांच महिलाओं की सक्रियता दिखाई देने लगी है। भाजपा नेता विनोद आर्य ने भी धोती पहनकर लोगों से मिलना शुरू कर दिया है। वह अपनी पत्नी के लिए दावेदारी कर सकते हैं।

इसके साथ ही कुसुम गांधी, पार्षद किरन देवी तथा हेमा मिश्रा भी दावेदारों में सम्मिलित हो सकती हैं। मेयर सीट आरक्षित होने का संकेत मिलने के बाद से वर्तमान मेयर मनोज गर्ग ने भी कहना शुरू कर दिया है कि हम तो कमल का फूल खिलाने के लिए काम कर रहे हैं। जिसको भी पार्टी टिकट देगी उसको मेयर बनाया जाएगा और 60 वार्डों में 50 वार्डों पर कब्जा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें