फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: यहां भाजपा ने की सीटों की ‘ग्रेडिंग’, देखिए क्या निकला परिणाम

Sun, 16 Dec 2018 09:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
BJP - फोटो : social media
विज्ञापन

लोस चुनाव से पहले पार्टी ने पांचों सीटों की ग्रेडिंग की है और उसी चुनौती के हिसाब से सांगठनिक रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन


पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेने उत्तराखंड आई राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय को संगठन की ओर से जो फीड बैक दिया गया है उसके मुताबिक पांचों सीटों की ग्रेडिंग की गई है।

इस ग्रेडिंग में भाजपा ने हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल लोस सीट को ए श्रेणी में रखा है। पार्टी इन सीटों पर अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त है, लेकिन टिहरी और अल्मोड़ा सीटों को पार्टी ने बी श्रेणी में रखा है। जहां पार्टी खुद को मजबूत तो मानती है, लेकिन वहां तैयारियों को और ज्यादा मजबूती और तेजी से करने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन

जमीनी हकीकत का पता लगाएंगी सरोज पांडेय

पार्टी की ओर से दिए गए इस फीड बैक बाद अब राष्ट्रीय महामंत्री जनपदों में उतरेंगी और जमीनी हकीकत का पता लगाएंगी। संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उनके दौरे का नया कार्यक्रम जारी होगा।

वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिए 23 बिंदुओं की समीक्षा के बहाने जमीनी कार्यकर्ता से सीधे संवाद करेंगी और उनसे प्राप्त होने वाले फीड बैक के आधार पर पार्टी सांसदों के प्रदर्शन का आंकलन होगा। यही भी माना जा रहा है कि उनका ये दौरा पांचों सीटों पर भावी प्रत्याशियों के चयन के लिहाज से काफी अहम हो सकता है।

बैठक में उठा सोशल मीडिया का मुद्दा

2014 के लोस चुनाव के दौरान भाजपा ने सोशल मीडिया को बड़ा हथियार बनाकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन कांग्रेस ने उसी हथियार के दम पर अपनी ताकत बढ़ाई है।

राष्ट्रीय महामंत्री की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए केंद्र और भाजपा सरकारों की उपलब्धियों का बखान करें और विपक्ष के आरोपों का तत्काल जवाब दें। 
विज्ञापन

सीएम बोले, हार से निराश मत हो

बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हार जीत लगी रहती है। हार से हमें निराश नहीं होना है। यह हमें अपने उत्तरदायित्व के प्रति और समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने बैठक में प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि 26 जनवरी से सरकार आयुष्मान योजना शुरू कर रही है और उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जो अपने सभी नागरिकों को इस योजना का लाभ देने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें