फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ खोला मोर्चा, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े

Sat, 01 Dec 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन

पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चंडीघाट चौराहे पर  प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नवजोत सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पोस्टर भी फूंके।  

विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने इस दौरान कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने खालिस्तान समर्थक आतंकी के साथ मुलाकात कर तमाम देश भक्तों व शहीदों का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने पाकिस्तान जाने से किनारा किया। नवजोत सिंह सिद्धू मना करने के बावजूद भी पाकिस्तान जाकर अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की हत्या कराई गई थी। आज कांग्रेस के नेता आतंकवादियों के साथ सरेआम फोटो खिंचवा कर किस देश भक्ति का परिचय देना चाहते हैं।

इस मौके पर श्रमिक नेता भपूेंद्र राजपूत और सुखबीर चौहान, शंकर, राजकुमार, प्रमोद, शंकर रावत, सुभाष अग्रवाल, वृन्दावन, छोटेलाल शर्मा, जयपाल सिंह, बलवीर सिंह, राजेश, रविन्द्र बिष्ट, मुकेश कश्यप, बालकिशन सैनी, राहुल, जयसिंह बिष्ट, मानसिंह, गौरव चौहान, वीरेंद्र, ओमप्रकाश भाटिया, श्यामजीत, वेदपाल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें