भाजपा महानगर ने छह जुलाई से शुरू हुए भाजपा सदस्यता अभियान के तहत 11 दिन में 11,754 नए सदस्य बनाए हैं। 23 जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सदस्यता सह प्रमुख दुष्यंत गौतम अभियान की समीक्षा के लिए बैठक लेंगे।
बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड स्थित कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता पर्व अभियान को लेकर उत्साह है। 23 जुर्लाई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल सदस्यता प्रमुख, मंडल सदस्यता शहर प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक इसमें हिस्सा लेंगे। महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया ने बताया कि महानगर के 912 बूथों पर 91,200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस दौरान भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महानगर सदस्यता सह प्रमुख रंजीत भंडारी, सीताराम भट्ट, महामंत्री राजेश रावत, पवन चौधरी, डॉ. उदय पुंडीर, राजेश कांबोज, सतीश कश्यप, राजीव उनियाल, भाजपा महिला मोर्चा की बृजलेश गुप्ता, डॉ. बबीता सहोत्रा, बीना रतूड़ी, पुष्पा देवी, रितु अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, शाम को भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और प्रदेश सदस्यता प्रमुख नवीन ठाकुर ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया। कहा कि जो कार्यकर्ता अच्छा कार्य करेगा, उसे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सम्मानित करेंगे। इस मौके पर भाजयुमो महामंत्री राजेश रावत, सागर सोनकर, हिमांशु गोगिया, प्रशांत डोभाल, अभिषेक शर्मा, विजय भट्ट, राजकुमार, कृष्णा राठौड़, पवन टाइगर, उज्जवल नेगी, वरुण वालिया आदि मौजूद रहे।