भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बोला कांग्रेस पर हमला
-कहा, कांग्रेस का आंदोलन चारधाम यात्रा में विघ्न डालो रैली
अमर उजाला ब्यूरे
देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की भर्त्सना की। उन्होंने इसे चारधाम यात्रा में विघ्न में डालो रैली करार दिया।
भट्ट प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर चारधाम यात्रा प्रभावित करने का लगाया आरोप लगाया । कांग्रेस की संविधान बचाओ आंदोलन पर किया प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों में संविधान की धज्जियां उड़ाई गई । नेहरु- इंदिरा व कांग्रेस राज में संविधान विरोधी फैसले लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कई विवादित फैसलों का जिक्र भी किया।अवैध खनन पर उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक यदि रोकने काम करते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है । उन्होंने कहा कि वह भाजपा विधायकों आहवान करते हैं कि वह प्रदेश में अवैध खनन रोकने का कार्य करें।
-