फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एसआईआर को लेकर बीजेपी ने बनाई बड़ी योजना, 15 मार्च को दून में जुटेंगे सभी विधायक व पदाधिकारी

Thu, 12 Mar 2026 11:45 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण।

सार

एसआईआर के लिए भाजपा ने 15 मार्च को दून में बैठक बुलाई है।  एसआईआर को लेकर पार्टी क्या रणनीति अपनाएगी, इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग की ओर से अप्रैल में होने जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी योजना बनाई है। इसे धरातल पर मजबूती से उतारने के लिए 15 मार्च को सभी विधायक व पदाधिकारी दून में जुटेंगे।

विज्ञापन


एसआईआर के तहत उधर चुनाव आयोग ने बीएलओ मैपिंग का 82 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया है तो अब एसआईआर के लिए भाजपा ने 15 को दून में बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से कोई नेता, पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन के अन्य पदाधिकारी और सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें...LPG Gas Crisis: रसोई तक पहुंची युद्ध की आंच, देहरादून में नहीं हो रही बुकिंग, सिलिंडर के लिए गोदामों पर लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन


मकसद ये है कि एसआईआर को लेकर पार्टी क्या रणनीति अपनाएगी। एसआईआर के बहाने मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच और पकड़ को और मजबूत बनाएगी। संगठन की ओर से बूथ लेवल एजेंट(बीएलए-1 व बीएलए-2) बनाए जा चुके हैं। भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं की निगरानी में एसआईआर में बूथ स्तर तक काम किया जाएगा। बीएलए के अलावा अन्य सहायक भी इसमें काम करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें