फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोरोना काल में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा गरम, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया आपराधिक कार्य 

Thu, 25 Jun 2020 09:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आपातकाल की बरसी पर जमकर बरसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
  • कहा, काला दिवस से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस की हरकत है 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस ने कोरोनाकाल में प्रदर्शन करके सामाजिक दूरी को तार-तार कर कानून का उल्लंघन किया है। ये आपराधिक कार्य है। 45 साल पूर्व देश में लगाए गए आपातकाल की बरसी पर उन्होंने कहा कि पार्टी आज काला दिवस मना रही है।

विज्ञापन


अपनी कुर्सी बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को इमरजेंसी में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज देश में लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया है। भगत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं सहित हजारों लोग जेल में डाल दिए गए।


प्रेस की आजादी छीन ली गई और सेन्सरशिप थोप दी गई। इसके विरोध में देश में बड़ा आंदोलन चला, जिसमें कांग्रेस सरकार ने हजारों लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेलों में कठोर यातनाएं दी गई। आपातकाल के विरोध में देश में सत्याग्रह चला और लाखों लोगों ने गिरफ्तारियां दीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भगत ने कहा कि आज कांग्रेस ने जिस प्रकार से कोरोना काल में अनावश्यक रूप से प्रदर्शन किया वह सामाजिक दूरी सहित कोरोना महामारी से जुड़े कानून व गाइड लाइन का घोर उल्लंघन है। भाजपा इसकी भर्त्सना करती है।

कांग्रेस कोरोना के खिलाफ केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के प्रयासों को बाधित करने व जनता को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने आंदोलन के लिए आज का दिन जो चुना वह भी सोची समझी साजिश है। आज देश कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के खिलाफ काला दिवस मना रहा है और कांग्रेस ने उससे लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह हरकत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें