फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर भाजपाइयों ने पूछे शाह से तीखे सवाल, ट्रेंड हुआ 'Dear BJP डरो मत'

Wed, 18 Jan 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनाव की पहली सूची पर उठ रहे बगावती सुर देर शाम तक सोशल मीडिया पर छा गए। ट्विटर के माध्यम से सीधे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचे। प्रदेश के तमाम कार्यकर्ताओं ने सूची पर विरोध जताते हुए अपनी विधानसभा में प्रत्याशी के चयन को गलत बताया। उधर, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर भाजपा की सूची को खूब चटखारे लिए।
विज्ञापन


भाजपा ने सोमवार को 64 प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें भाजपा के नेताओं को हटाकर कांग्रेस के बागियों को टिकट देना कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया।

संजय थपलियाल ने सीधे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर कहा, ‘आदरणीय अमित शाह जी, उत्तराखंड में पुरोला विस पर आने गलत प्रत्याशी का चयन कर दिया है। संगठन एवं क्षेत्रीय जनता नाराज है।’
  आदरणीय @AmitShah जी #Uttarakhand में पुरोला वि0स0 पर आपने गलत प्रत्यासी का चयन कर दिया है। संगठन एवं क्षेत्रीय जनता नाराज है।@narendramodi — Sanjay Thapliyal (@sanjaythapliyal) January 17, 2017
विज्ञापन


 

उत्तराखंड में भाजपा के टिकट पर कांग्रेस

ट्विटर
इसी प्रकार, जगदीश पटेल ने सीधे उत्तराखंड बीजेपी को हैश टैग करते हुए लिखा है कि कांग्रेस से आज बीजेपी में शामिल हुए यशपाल आर्य और उनके बेटे दोनों को टिकट वंशवाद...बीजेपी तो वंशवाद के खिलाफ है ना।

मनु पंवार ने ट्वीट किया कि ऐसा लग रहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। तुषार रावत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अच्छा हुआ कि भाजपा ने परिवारवाद कर लिया। अगर कांग्रेस ने किया होता तो उनकी ईंट से ईंट बजा देते भाजपा के एक जरूरी नेता।
विज्ञापन

सीएम रावत ने भी सोशल मीडिया में लिए चटखारे

सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
उधर, कांग्रेस ने भी भाजपा की पहली सूची पर सोशल मीडिया में खूब चटखारे लिए। सीएम हरीश रावत ने ट्वीट किया कि बीजेपी बोलती थी जबसे आए बहुगुणा भ्रष्टाचार बढ़ा सौ गुना, भाजपा की उत्तराखंड प्रत्याशियों की लिस्ट में परिवारवाद दिखाई पड़ता है। ऐसे लोग जिन पर भाजपा ने आरोप लगाए हैं, अगर वह मुझसे नाराज होकर भाजपा में गए हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
  ऐसे लोग जिन पर भाजपा ने आरोप लगाए हैं, अगर वे मुझसे नाराज होकर भाजपा में गए हैं तो मुझे कोई दिकक्त नहीं है। — Harish Rawat (@harishrawatcmuk) January 17, 2017


सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने का ट्वीटर पर कांग्रेस सरकार के बिजनेस सिंडिकेट को वजह बताया। 

ट्रेंड हुआ डियर बीजेपी डरो मत
मंगलवार को भी बीजेपी की सूची और कार्यकर्ताओं की बगावत ने ट्वीटर पर खूब ट्रेंड किया। शाम तक ट्वीटर पर हैशटैग ‘डियर बीजेपी डरो मत’ ट्रेंड करता रहा। रात करीब साढ़े नौ बजे ट्वीटर ट्रेंड में यह दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें