फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने किया पीएम मोदी का गुणगान, नाराज होकर कांग्रेसियों ने मचा दिया घमासान

Wed, 13 Mar 2019 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश में रेडीमेड गारमेंट्स महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने भाजपा के दर्जाधारी मंत्री नरेश बंसल पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान समारोह में सियासी घमासान छिड़ गया। एक तरफ आचार संहिता लगी हुई है दूसरी ओर मंत्री ने मौका पाकर सार्वजनिक मंच से केंद्र सरकार और पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधने में जुट गए।

विज्ञापन


इस पर समारोह में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। इस बीच दर्जा मंत्री और नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के बीच तू तू-मैं-मैं भी हुई। दून रोड स्थित एक होटल में बुधवार को रेडीमेड गारमेंट्स महासंघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह था। इसमें दर्जाधारी मंत्री नरेश बंसल ने महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बारी-बारी से शपथ दिलाई। 

विज्ञापन

इसके बाद नरेश बंसल ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाना शुरू कर दीं। इस पर समारोह में मौजूद कांग्रेसी भड़क गए और नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्र ने बयानबाजी पर आपत्ति जताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता के बावजूद दर्जाधारी मंत्री अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस बात पर बंसल और शिव मोहन मिश्र के बीच काफी बहस हो गई। हालांकि इसके बाद कांग्रेसी समारोह से चले गए।

इस मौके पर जयेंद्र रमोला, पार्षद राकेश मियां, हरीश ग्वाड़ी, कपड़ा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव मोहन, ज्योति सजवाण, जोगेंद्र, राजेश अग्रवाल, जगवीर सिंह, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें