अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। भाजपाइयों, कांग्रेसियों और छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर शहर में दो जगह पाकिस्तान का पुतला फूंका। नेताओं ने कहा कि अब पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है।
धर्मपुर विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक विनोद चमोली नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले में मरे यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को लाल पुल से मंडी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।
विधायक ने कहा कि आतंकवादियों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। पूरा देश श्रद्धालुओं के साथ खड़ा है। प्रदेश मंत्री सुनील गामा ने कहा कि आतंकवादी हमले की जितना निंदा की जाए कम है।
महामंत्री महेश पांडे ने कहा कि यह सीधे तौर मानवता पर हमला है। मंडल अध्यक्ष अनंत सागर, पार्षद सतीश कश्यप, आशीष गिरी, धर्मपाल, महिपाल धीमान, संजीव सिंघल, मंजू तंवाल, रेनू कश्यप, निर्मला, निधि राणा, राजेंद्र ढिल्लो, संजय राठौर, राहुल चौहान, सुधीर थापा, ईश्वर, देवनाथ, दीपा ठाकुर, नितिन इस दौरान मौजूद थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांति विहार में सड़क पर आकर आक्र ोश जताया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले को कायरता पूर्ण बताया।
महामंत्री नवीन ठाकुर ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इसका माकूल जवाब सरकार को देगी। इस घटना से पूरा देश गुस्से में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बार-बार अपमानित होने के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। महामंत्री मोहित शर्मा, गौरव कुमार, उज्जवल नेगी, गौरव जोशी, राहुल चौहान, शशि चौहान, सतेंद्र रावत, संदीप, त्रिलोक सिंह रावत, गौरव, सूरज रावत आदि प्रमुख रुप से शामिल थे।