24 जनवरी को नव मतदाता दिवस पर युवा मोर्चा बनाएगा वोट
उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को नव मतदाता दिवस है। युवा मोर्चा नए मतदाता बनाने का काम करेगा। संसदीय बोर्ड का काम है पहले घोषणा पत्र बनाना।
लोस प्रत्याशियों को लेकर भी सुझाव लिए जाएंगे
पांचों लोस सीटों पर सिटिंग सांसद ही प्रत्याशी होंगे या पार्टी मेरिट के आधार पर टिकट तय करेगी? इस प्रश्न के उत्तर में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि अभी पार्टी ने ऐसा कुछ नहीं सोचा है। लेकिन पार्टी का पहले घोषणा पत्र आएगा। इसके लिए सुझाव लिए जाएंगे। इसके बात जब प्रत्याशी की बात आएगी तो उसमें सुझाव लिए जाएंगे। निर्णय केंद्रीय संसदीय बोर्ड ही लेगा।
सीएम ने रखी रिपोर्ट
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पार्टी गतिविधि और सरकार के कार्यों की बारीकी से जानकारी दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नकल कानून, धर्मांतरण, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई, निवेशक सम्मेलन, महिला आरक्षण और नियुक्तियों के संबंध में रिपोर्ट रखी।
ये भी पढ़ें...Jyotish Mahakumbh: आकर्षण का केंद्र बना AI एस्ट्रोलॉजी सॉफ्टवेयर, जानिए कैसे बताता है आपकी परेशानी और उपाय
प्रभु श्री राम का आशीर्वाद, पीएम मोदी का चमत्कारिक नेतृत्व और हमारी सरकारों के कार्यों पर जनता का विश्वास हमारे साथ है। लोकसभा चुनाव के सभी पिछले रिकार्ड तोड़कर हम सभी सीटें जीतने जा रहे हैं। बैठक में गहन विचार विमर्श हुआ। रणनीति को पूरी संगठन शक्ति के साथ धरातल पर उतारा जाएगा। - महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, सांसद नरेश बंसल, महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि मौजूद रहे।