हर बूथ पर पूरी ताकत जुटेगी भाजपा
लोस चुनाव तक उत्तराखंड भाजपा का हर कार्यकर्ता दो बड़े अभियान में जुटेगा। पहला हर बूथ पर वोट बढ़ाने के लिए ताकत लगाएगा, दूसरा पार्टी नव मतदाता (फर्स्ट टाइम वोटर) को पूरी ताकत के साथ मतदान के लिए प्रेरित करेगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार से पिता-पुत्र दोनों दावेदार..बैठक में 35 दावेदारों पर चर्चा
मोदी, शाह व केंद्रीय नेताओं की रैलियां होंगी तय
माना जा रहा है कि राष्ट्रीय परिषद बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेताओं की लोकसभा चुनाव से पूर्व जनसभाएं होंगी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इसकी रणनीति तय हो सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक पूरी तरह से लोकसभा चुनाव पर केंद्रित होगी। उत्तराखंड सरीखे राज्य में जहां पार्टी के सामने बड़ी चुनौती नहीं है, वहां 70 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने की रणनीति पर जोर दिया जाएगा।