भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देहरादून में धूम दिखाई दी।
सबने अपने-अपने अंदाज में मोदी का जन्म दिन मनाया। इस क्रम में भाजपाइयों ने विकासनगर और सेलाकुई में मरीजों को फल वितरित किए। सीएचसी विकासनगर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नवीन ठाकुर के नेतृत्व में मरीजों को फल बांटे।
देश में मोदी की लहर
उन्होंने कहा पूरे देश में मोदी की लहर है। जनता केंद्र सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक अमित डबराल, डा. अविनाश वर्मन, रितेश, ऋषभ अग्रवाल, सुखदेव फरस्वाण, आशीष चौहान, विनय रावत, दिगंबर रावत, सौरभ गुप्ता, श्याम सिंह चौहान, विनीत चौहान, पम्मी, क्लाइव, यशपाल, राजन, सागर आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, जिलामंत्री मित्ता सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई में भर्ती मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर सुधीर रावत, प्रशांत गुसांई, संदीप नैथानी, सतीश खाली, संजय आदि मौजूद रहे।
उधर, भाऊवाला में जिलामंत्री विकास रमोला, अनूप सेमवाल, अखिलेख डबराल, दीपक जोशी, अंशु पंवार आदि ने मिठाई बांटकर मोदी का जन्मदिन मनाया।
नेत्रदान का संकल्प
उधर ऋषिकेश में भाजपा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन नेत्रदान संकल्प दिवस के रूप में मनाया। पार्टी के 46 कार्यकर्ताओं ने नेत्रदान का संकल्प लिया।
मंगलवार को व्यापार सभा में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मोदी के जन्मदिन की बधाई दी। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश में मोदी का बोलबाला है, निश्चित ही मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। कार्यक्रम में निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के चिकित्सकों ने नेत्रदान की जानकारी दी।
हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मदिन
मौके पर देवेंद्र सकलानी, कपिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजकुमारी जुगराण, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, राजीव चौधरी मौजूद रहे। भाजपा श्यामपुर मंडल ने नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। मौके पर पुष्पा मित्तल, कुसुम डबराल, माया घलै, सुहानी सेमवाल, दिनेश बिष्ट, अजय साहू, गजेंद्र, बृजमोहन कंडवाल आदि मौजूद रहे।
उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन पर त्रिवेणी घाट पर सांध्य गंगा आरती में भाग लिया और उनकी लंबी आयु की कामना की। मौके पर जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, संदीप शास्त्री, हरीश तिवाड़ी, अनिता ममगांई, इंद्रकुमार गोदवानी, गोविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।