अहम प्रस्तावों का विवरण तैयार किये जाने के दिये गये निर्देश
उन्होंने सभी विभागों को जनहित एवं राज्यहित में आवश्यक, महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली योजनाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे इन योजनाओं के लिए धनराशि की व्यवस्था करने तथा इनकी स्वीकृति के लिए समुचित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इन योजनाओं की सूची नियोजन विभाग को तथा उसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।
एक करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट की समीक्षा पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर
मुख्य सचिव ने एक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा पीएम गतिशक्ति पोर्टल के माध्यम से करने के निर्देश दिए। भविष्य में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली ईएफसी पीएम गतिशक्ति पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों द्वारा तैयार की जाने वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को ई-डीपीआर के रूप में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनआईसी के माध्यम से इसका अध्ययन कराते हुए भविष्य में परियोजनाओं के लिए ई-डीपीआर बनाए जाने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए
कर्मचारियों को अचल सम्पत्ति का विवरण देना देना होगा
अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि के बारे में विवरण देते समय अनिवार्य रूप से अचल संपत्ति का विवरण दिया जाना अनिवार्य है। बैठक में यह संज्ञान में लाया गया कि कई विभागीय अधिकारी समय से अपनी वार्षिक अचल संपत्ति का विवरण अपने विभागों को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। उन्होंने वार्षिक गोपनीय आख्या के बारे में विवरण देते समय अचल संपत्ति का विवरण घोषित किये जाने को अनिवार्य बनाए जाने की व्यवस्था बनाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के समय यह देखा जाएगा कि कर्मचारी ने अचल संपत्ति का विवरण प्रस्तुत किया है अथवा नहीं।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अब प्रदेश के 117 मदरसों में लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम, वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश
देहरादून में बनेगा राज्य संग्रहालय
बैठक में देहरादून में राज्य संग्रहालय की आवश्यकता बताई गई। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कोलागढ़ में स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र का अधिक से अधिक उपयोग किये जाने के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्णय हुआ। संस्कृति विभाग में पंजीकृत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक दलों की आपस में प्रतियोगिता कराते हुए पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से इनको श्रेणी ए, बी, सी में रखे जाने के निर्देश दिए गए,ताकि आवश्यकतानुसार इनका उपयोग किया जा सके।