फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्टों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

Wed, 10 May 2023 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया जिले में करीब पांच हजार मेडिकल स्टोर हैं। इन सभी में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के सुद्धोवाला में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं पकड़े जाने के बाद ड्रग विभाग हरकत में आ गया है। अब जिले के मेडिकल स्टोरों की सभी दवाओं का ब्योरा ड्रग विभाग को गूगल फार्म के जरिये देना होगा। साथ ही बिना फार्मासिस्ट की मौजूदगी के मेडिकल स्टोर नहीं चलाया जा सकेगा। इसके लिए सभी मेडिकल स्टोरों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इस पर फार्मासिस्ट को रोजाना बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी अनिवार्य होगी।

विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया जिले में करीब पांच हजार मेडिकल स्टोर हैं। इन सभी में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। यहां सुबह फार्मासिस्ट आएंगे और हाजिरी लगाएंगे। फिर शाम को मेडिकल स्टोर बंद करते हुए भी मशीन पर अटेंडेंस लगानी होगी। जिस प्रकार किसी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज की जाती है और उसका रिकॉर्ड मुख्य कार्यालय में जमा होता है। उसी प्रकार मेडिकल स्टोर पर दर्ज होने वाली हाजिरी का रिकॉर्ड मशीन के जरिये ड्रग विभाग के पास पहुंचता रहेगा।

15 दिन के अंदर देनी होगी दवाओं की जानकारी
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर से संबंधित विभिन्न एसोसिएशन के माध्यम से सभी को एक गूगल फॉर्म उपलब्ध करवाया गया है। इस पर मेडिकल स्टोर संचालकों को 15 दिन के अंदर सभी दवाओं की जानकारी देनी होगी। उसके बाद इस डाटा की जांच की जाएगी। गूगल फॉर्म पर जानकारी भरने के बाद ड्रग विभाग को सारी चीजें ऑनलाइन दिख सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें