ऑनलाइन खरीद के बिल नहीं होंगे शामिल
ऑनलाइन खरीद से प्राप्त जीएसटी बिलों को बिल लाओ इनाम पाओ योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। सीधे विक्रेता से वस्तुओं, सेवाओं के बिलों को योजना में शामिल होंगे। इन बिलों को BLIP एप पर अपलोड करना होगा। अपलोड किए गए प्रत्येक अपलोड बिल पर उपभोक्ताओं को प्वाइंट दिए जाएंगे, जो पुरस्कार, कैश बैक, डिस्काउंट कूपन के रूप में होंगे। याेजना में ऐसे जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा, जिनके प्रतिष्ठान से सर्वाधिक बिल अपलोड किए जाएंगे।