राहगीरों ने घटना की सूचना कलियर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दीपक, छह साल की चरणजीत कौर और दूसरी बाइक पर सवार अंकित पुत्र भगत सिंह गांव अहमदपुर थाना बहादराबाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम सतेंद्र, बलप्रीत व रीता गंभीर रूप से घायल हो गए।
चिकित्सकों ने रीता और बलप्रीत कौर की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान होने पर सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और बड़ी संख्या में रिश्तेदार सिविल अस्पताल पहुंचे। एसओ संतोष कंवर ने बताया कि हादसे में दीपक, चरणजीत व अंकित की मौत हो गई है। जबकि रीता, बलप्रीत की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कराया गया है। दो साल के सतेंद्र को हल्की चोटें आई हैं।
परिवार संग रुड़की रहती हैं रीता
पुलिस के अनुसार, रीता कुछ दिन पहले अपने बच्चों के साथ गांव गई थी। बुधवार की रात वह अपने भाई दीपक और तीन बच्चों के साथ बाइक पर रुड़की आ रही थी। बताया जा रहा है कि रीता के पति रुड़की के एक गुरुद्वारे में काम करते हैं। हादसा होने की सूचना मिलते ही पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
कंपनी में काम करता है दीपक
पुलिस के अनुसार, दीपक सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम करता है। दीपक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक की मौत की खबर गांव में फैलती ही गांव में मातम फैल गया।