कालसी। थाना पुलिस ने लालढांग से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। 13 अप्रैल को सेलाकुई के प्रगति विहार निवासी अमित सक्सेना ने पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दी थी। बताया कि लालढांग में सड़क किनारे खड़ी उनकी बाइक कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक के साथ कोटी रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम बिहार के समस्तीपुर जिले के ग्राम पकई निवासी प्रिंस बताया। आरोपी ने बताया कि वह हाल में विकासनगर के लक्ष्मीपुर बरोटीवाला में रह रहा है। आरोपी को न्यायालय पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद