फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिमला बाईपास रोड पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ क्लेमेंटटाउन ने बताया कि घटना को लेकर रतनपुर नया गांव के रहने वाले रोशन सिंह ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र साहिल गुसाईं अपने मौसेरे भाई आकाश रावत के साथ क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से लौटते वक्त दोनों अलग-अलग बाइक पर थे। जब दोनों भुड्डी चौक से 100 मीटर पहले पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें