फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIश्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने बाढ़वाला आया था बाइक सवार
I
I

दोस्त की बाइक लेकर कालसी की ओर गया था, वापसी में हुई दुर्घटना

I
Iदिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगलात बैरियर के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

I
I
I
Iसोमवार की देर रात 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर भाग गया है। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के व्यास नहरी निवासी देव थापा (20) पुत्र नैन थापा से के रूप में हुई है। बताया कि मृतक बाढ़वाला में जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम स्थल से दोस्त से बाइक लेकर वह कालसी स्थित काली मंदिर की ओर चला गया। वापसी के दौरान विकासनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि ट्रक को साहिया चौकी के पास पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें