फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी विभागों के उच्च अधिकारियों को भेजा गया था पत्रI
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सोरना में आयोजित ग्राम चौपाल में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की। उधर, चौपाल में आई तीस शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।

कार्यक्रम के लिए सभी विभागों के उच्च अधिकारियों को सात अगस्त को ही पत्र भेजकर चौपाल में अपने प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने की व्यवस्था करने को कह दिया गया था। मंगलवार को आयोजित चौपाल में नजारा देखने लायक था। अधिकतर विभागों से कोई अधिकारी चौपाल में नहीं पहुंचे। उनके स्थान पर अधिकतर विभागों ने अपने कर्मचारियों को चौपाल में समस्या सुनने को भेज दिया। अधिकारियों के नहीं आने पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीण इंतखाब आलम, चंद्रपाल शर्मा, रमेश रतूड़ी, विनोद पंवार ने कहा कि सरकार जनता के द्वार या ग्राम चौपाल आदि कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रही है। परंतु, अधिकारी इस प्रकार के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन




उधर, चौपाल के नोडल अधिकारी व उप निबंधक सहकारी समितियां पौड़ी गढवाल नरेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम की रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। ग्राम प्रधान नीलम ने बताया चौपाल में आई कुल तीस शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान खंड विकास अधिकारी पूरण सिंह पयाल, जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां बलवंत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना, सुरेश चंद, अरविंद सोलंकी, रंजौर सिंह, मुकंद सिंह, इंतखाब आलम, चंद्रपाल सिंह चंदेल, ममता रावत, बीना, असलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें