फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 5.66 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने 5.66 ग्राम स्मैक के साथ हरबर्टपुर से बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जसवंत नगर के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को देख एक बाइक सवार कच्चे रास्ते की ओर चला गया। शक के आधार पर पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 5.66 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डाकपत्थर की विशाल कॉलोनी निवासी आरिफ बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें