फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: केदारनाथ दर्शन के लिए निकले तीन युवक, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत और दो घायल

Fri, 07 Jul 2023 10:55 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

एक बाइक पर सवार होकर केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे युवकों की बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप एक बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी तीनों युवक केदारनाथ धाम दर्शन के लिए एक ही बाइक पर निकले थे। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet Meeting: सीएम धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी प्रदीप रावत लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला। और एक शव भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

घायल
-विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
- अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष

 मृतक 
-आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें