पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। दून अस्पताल में सत्य प्रकाश उर्फ ऋषभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, घायल अमनदीप को सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। वह यूआईटी से यहां से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है। जबकि, सत्य प्रकाश यूआईटी से एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। ऋषभ के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये दोनों कहां से आ रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।