फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से बाइक के पीछे बैठा युवक उछलकर आगे सड़क पर आ गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




हादसा सहारनपुर रोड पर आढ़त बाजार के पास गऊघाट के सामने शुक्रवार देर रात हुआ। इंस्पेक्टर कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान अनुराग थपलियाल पुत्र सच्चिदानंद थपलियाल निवासी नकरौंदा के रूप में हुई है। जबकि, घायल युवक का नाम आशीष बिष्ट पुत्र आलम बिष्ट निवासी तलाट चमोली है। दोनों बाइक से सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक की ओर जा रहे थे। बाइक आशीष बिष्ट चला रहा था और अनुराग पीछे बैठा था। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे अनुराग सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुराग के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें