फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूपी और कोलकाता के बीच फाइनल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और ए एंड एससीए कोलकाता के बीच फाइनल खेला जाएगा। शनिवार को कोलकाता और केरला क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। इसे कोलकाता की टीम ने 122 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में खेले गए मैच में कोलकाता की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 50 ओवरों में 338 रन बनाए। अरुण ने सबसे अधिक 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरला की टीम की शुरुआत अच्छी रही। लेकिन, बाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 40.1 ओवर में ही 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोहन एसके ने 59 और मो. अजहरुद्दीन ने 42 रन बनाए। इससे पहले शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में यूपीसीए की टीम ने सहगल स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

यूपी की टीम के लिए खेलेंगे रिंकू
आज होने वाले फाइनल में यूपीसीए की टीम की ओर से सिक्सर किंग रिंकू सिंह खेलेंगे। टीम को रिंकू से प्रदर्शन की उम्मीद हैं। हालांकि, सेमीफाइनल मुकाबले में वह सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए थे। आज होने वाला फाइनल मुकाबला रिंकू और यूपी की टीम के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें