फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: घर से स्कूल के लिए निकले थे, सड़क हादसे का हुए शिकार, एक छात्र की मौत और दो घायल

Fri, 12 Apr 2019 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मैक्स वाहन को पुलिस ने लिया कब्जे में
विज्ञापन

देहरादून जिले के विकासनगर में स्कूल जाते वक्त हुए सड़क हादसे में एक छात्र की जान चली गई और दो घायल हो गए। आज सुबह विकासनगर बाढ़वाला नहर बैंड के पास मैक्स और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घायलों में से एक को लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर एवं दूसरे को इंद्रेश अस्पताल देहरादून ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:00 बजे बाढ़वाला नहर बैंड के पास बाइक सवार तीन छात्रों की मैक्स वाहन से टक्कर हो गई। बताया गया कि बाढ़वाला से जीवनगढ़ की ओर जा रही बाइक की सामने से आ रहे मैक्स वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार अनुज रावत पुत्र सुनील रावत उम्र 16 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नवीन पुत्र ज्ञान बहादुर एवं प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल नवीन को लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर एवं प्रियांशु को इंद्रेश अस्पताल देहरादून ले जाया गया है। डाकपत्थर चौकी प्रभारी भूषण काला के मुताबिक पुलिस ने मैक्स को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अभी किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक मजदूर की मौत

नई टिहरी में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बुधवार रात एक ट्रैक्टर ट्राली के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऑल वेदर रोड निर्माण में लगी ट्रैक्टर ट्राली बुधवार देर रात फकोट की तरफ जा रही थी। खाड़ी के समीप ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर ही पलट गई।

दुर्घटना में नेपाल निवासी मजदूर शेर बहादुर थापा (29) पुत्र उदीम की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक अमन पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी सेलाकुई देहरादून घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना का कारण ट्रैक्टर ट्राली का मलबे में रपटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

माल देवता के पास कार पलटी, पांच घायल

देहरादून में माल देवता के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित हुई कार गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोहकमपुर के कृष्ण विहार निवासी शिवम, नत्थनपुर निवासी मनमोहन, अमित, अंशुल बेलवाल और मनीष बृहस्पतिवार को चुनावी छुट्टी के चलते पिकनिक मनाने माल देवता से ऊपर गए थे। रास्ते में अचानक चालक कार पर से संतुलन खो बैठा। नतीजा यह हुआ कि कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें पांचों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें