ऐसे में यहां के आयकर दाताओं को दिल्ली आना पड़ता है। इसी के चलते ट्रिब्यूनल ने प्रदेश में सर्किट बेंच स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसे शुरू करने के लिए किराये का भवन लिया गया है।
दो माह के भीतर ट्रिब्यूनल में अपीलों की सुनवाई शुरू हो जाएगी। जल्द ही दिल्ली ट्रिब्यूनल में चल रहीं अपीलों को देहरादून ट्रांसफर किया जाएगा। महीने में एक या दो सप्ताह तक देहरादून में सर्किट बेंच चलेगी।
जिसमें आयकर वादों की सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर में पांच से छह सर्किट बेंच खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जहां पर अपीलों की संख्या अधिक है, वहां पर बेंच स्थापित की जाएगी।
इससे पहले उन्होंने चार्टर्ड अकाउंट (सीए) से भी वार्तालाप किया। इस मौके पर ट्रिब्यूनल के सदस्य सुधांशु श्रीवास्तव, देहरादून शाखा के अध्यक्ष रजत शर्मा, उपाध्यक्ष विमल किशोर, वीरेंद्र कालरा आदि मौजूद रहे।