फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पुलिस मॉर्डन स्कूल में सामने आया लाखों रुपये का गबन, ऑडिट में ऐसे खुली पोल

Wed, 02 Jan 2019 08:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
money
विज्ञापन

40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस स्थित पुलिस मॉर्डन स्कूल के लिपिक ने फीस के करीब नौ से दस लाख रुपये गबन कर लिए। पीएसी के शिविरपाल ने लिपिक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। रानीपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 सोमवार देर शाम शिविरपाल आदेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पुलिस मॉर्डन स्कूल में वीरेंद्र शर्मा निवासी थानाराम आश्रम, कैलाश गली, खड़खड़ी बतौर लिपिक के पद पर कार्यरत है।

बताया गया कि वर्ष 2008 से लेकर 2019 तक के सत्र का सेनानायक रोशनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ऑडिट किया गया। ऑडिट के दौरान सामने आया कि इस दौरान अलग-अलग सत्र में छात्र छात्राओं की स्कूल फीस और वाहन फीस में गड़बड़ी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आया कि कुल फीस में से हर साल कुछ रकम स्कूल के खाते में जमा ही नहीं की गई। आरोप है कि करीब छह माह पूर्व जब ऑडिट की शुरुआत हुई तब लिपिक वीरेंद्र शर्मा को भी ऑडिट कमेटी के समक्ष पेश होने को कहा गया। 
 
लेकिन वह पेश नहीं हुआ और स्कूल भी नहीं आ रहा है। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि घोटाला करीब नौ-दस लाख रुपये का है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें