भूस्खलन के कारण विगत दिनों गंगनानी के पास भी हाईवे बंद हो गया था, जिसे बीआरओ कर्मचारियों ने खोल दिया था। बृहस्पतिवार को मुखबा-हर्षिल, गंगनानी-सुनगर के बीच पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की वजह से हाईवे बाधित हो गया है।
वहीं चांगथांग ग्लेशियर के कारण धराली से आगे अभी भी वाहनों की आवाजाही बाधित है, जिसे खोलने के लिए बीआरओ कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक हाईवे को सुचारू कर दिया जाएगा।