भूटान निवासी छात्र शुकतेंद दोरजी संदिग्ध परिस्थितियों में देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से लापता हो गया।
खटीमा से दून लौट रहा छात्र भी लापता
उधर, दून से खटीमा स्थित घर लौट रहा युवक भी पिछले 25 दिन से लापता है। युवक ने 12 जुलाई को आईएसबीटी से आखिरी बार घर फोन कर लौटने की बात कही थी। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी खटीमा में दर्ज कराई है, मामले की जांच अब दून पुलिस कर रही है।
आशा रोड़ी चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि 30 अगस्त को मूल रूप से भूटान का रहने वाला छात्र आखिरी दफा बुद्धा मंदिर में देखा गया। उसके बाद उसके कपड़े मंदिर से ही कुछ दूरी पर मिले।
पुलिस ने उसे जंगलों में बहुत तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। चौकी इंचार्ज कुमार ने बताया कि शुकतेंद क्लेमेंटटाउन में लामाओं के स्कूल में पढ़ता था। मानसिक रुप से बीमार बताया जा रहा है।
गुमशुदगी दर्ज
उधर, आईएसबीटी चौकी प्रभारी शिव मोहन शाह ने बताया कि पगड़िया खटीमा निवासी चंद्रकला पत्नी शिवराज सिंह ने चार जुलाई को खटीमा में बेटे नितेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
युवक एक जुलाई से लापता है। शिव मोहन शाह ने बताया नितेश बिष्ट होटल में काम करता था। आईएसबीटी के बाद से उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल पाई।